Tuesday, October 7, 2014

कैसे करें रत्नों का चुनाव


हमारे जीवन में नौ रत्नों का बहुत महत्व है. इनको धारण करने से हम अपने भाग्य के रास्ते की बाधा को काफी हद तक दूर करने में सक्षम हो सकते है.हमारी जन्म राशि और लग्न, अपने अन्दर सभी तरह के गुण-दोषों को लिए हुये है, जैसे आयु से सम्बंधित, स्वास्थ्य से इसका गहरा संबंध है.धन का यह प्रतिनिधित्व करती है. यश प्राप्ति में सहायक व काम धंधे की परिचायक, हमारा आचार-व्यवहार तथा विचारों का आदान प्रदान, इन सभी व्यापक गुणों की दृष्टि में रखते हुये हमें राशि(लग्न) से सम्बंधित रत्न धारण करना चाहिए राशि से सम्बंधित रत्न को मुख्य रत्न कहते है. कुछ रत्न ऐसे है, जो हमारे कष्टों का निवारण करते है. और कुछ रत्न ऐसे है, जो हमे कष्ट पंहुचाते है. यह जान लेना अति आवश्यक है कि आप जिस रत्न को धारण करने जा रहे है, कंहीं वह आपके लिए कष्टकारी तो नहीं? हम आपको सभी बारह राशियों(लग्न) के रत्नों के बारे में जानकारी देंगे कि कौन व्यक्ति अपनी राशि व लग्न के अनुसार कौन कौन से रत्न धारण कर सकता है.

अब हम माणिक्य रत्न के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे......
मेष राशि :-- मेष राशि मंगल की राशि है. मेष राशि का व्यक्ति बुद्धि बल प्राप्त करने आत्मोन्नति, सन्तान सुख, प्रसिद्धि, राज्य कृपा के लिए माणिक्य धारण कर सकता है. सूर्य की महादशा में माणिक्य श्रेष्ठ फलदायक होता है.
वृष राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को माणिक्य नहीं धारण करना चाहिए. क्योंकि यह रत्न वृष राशि के व्यक्ति के लिए सूर्य की महादशा, अंतर्दशा आदि गोचर में अशुभ फल देगा.
मिथुन राशि :-- मिथुन राशि के व्यक्ति को माणिक्य रत्न सिर्फ सूर्य की दशा में ही धारण करना चाहिए वैसे कभी भी धारण नहीं करना चाहिए.
कर्क राशि :- इस राशि के व्यक्ति को माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए. यह धन के अभाव को दूर करने में सहायक होगा. तथा आंखों के कष्ट में भी लाभकारी होगा.
सिंह राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को माणिक्य अवश्य धारण करना चाहिए. शुभ फलदायक होगा. इस राशि वाले को जीवन भर माणिक्य लाभ ही लाभ प्रदान करेगा. इसे धारण करने से शत्रुओ पर विजय भी मिलती है. व मानसिक संतुलन बना रहता है. शारीरिक स्वास्थ तथा आत्मबल मिलता है.
कन्या राशि :-- उस राशि वालो को माणिक्य सदैव हानिकारक व कष्टकारी होगा. भयंकर दुर्घटना व नेत्र विकार से पीड़ित होने की संभावना बनी रहेगी.
तुला राशि :-- इस राशि वाले को केवल सूर्य की दशा में ही माणिक्य धारण करना चाहिए, जो कि लाभ के लिए शुभ होगा.
वृश्चिक राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को माणिक्य धारण करना चाहिए क्योंकि यह राशि मंगल की है अत: धारण करने से राज्य कृपा, प्रतिष्ठा, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी.
धनु राशि :-- इस राशि वाले को माणिक्य धारण करना शुभ होगा यह भाग्य की वृद्धि में सहायक होगा.
मकर राशि :-- इस राशि वाले को भूल कर भी मानिक्या नहीं धारण करना चाहिए. क्योंकि यह उसे शारीरिक कष्ट, रोग दुर्घटना आदि परेशानी दे सकता है.
कुम्भ राशि :-- ऐसे व्यक्ति को माणिक्य पहनना तो क्या इससे दूर दूर रहना चाहिए. वरना भारी हानि करेगा. पति या पत्नी दोनों के लिए हानिकारक रहेगा.
मीन राशि :-- इस राशि के व्यक्ति माणिक्य अपनी दशा सूर्य की दशा में धारण कर सकते है. जो रोगों से छुटकारा दिलवाने में सहायक सिद्ध होगा .......
अब हम मोती रत्न के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे......
मेष राशि :-- इस राशि के व्यक्ति यदि मोती धारण करते है तो उन्हें मानसिक शान्ति, विद्या सुख, गृह सुख और मातृ सुख का भरपूर लाभ मिलता है. यदि मोती को मंगल के रत्न मूंगा के साथ धारण किया जाये तो विशेष धन का लाभ होने लगता है.
वृष राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को मोती कभी भी धारण नहीं करना चाहिए. यह शुभ फलदायक नहीं है.
मिथुन राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को विशेष परिस्थितियों में मोती धारण करना लाभदायक हो सकता है. चन्द्रमा की दशा में मोती धारण करे तो उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है. मिथुन के लिए चन्द्रमा अशुभ भी है. इसे किसी ज्योतिषी से परामर्श करके धारण करें.
कर्क राशि :- इस राशि के व्यक्ति के लिए मोती अति शुभ कारक रहेगा. मोती धारण करने से स्वास्थ्य तथा आर्थिक पहलू पर नियंत्रण रहेगा. इनके जीवन में विनम्रता बनाए रखने में सक्षम होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी होगा.
सिंह राशि :-- इस राशि का व्यक्ति मोती धारण कर सकता है. आंखों के रोगों को दूर करेगा. रक्त सम्बंधित रोगों को दूर करेगा. धन में वृद्धि करेगा. पिता को मानसिक शान्ति प्रदान करेगा. नींद अच्छी आएगी. पुत्र को मृत्यु से बचायेगा.
कन्या राशि :-- इस राशि व्यक्ति यदि मोती धारण करे तो आर्थिक लाभ, यश प्राप्ति, सन्तान का सुख प्राप्त होगा. तथा कल्याणकारी साबित होगा.
तुला राशि :-- इस राशि के व्यक्ति के लिए मोती धारण करना शुभ्ताथा लाभकारी भी है. मोती धारण करने से राज्य कृपा, अचानक धन प्राप्त, यश, पद-प्रतिष्ठा तथा समाज का गौरव प्राप्त होगा.
वृश्चिक राशि :-- इस राशि वालो के लिए मोती धारण करना अति लाभकारी है. इसके प्रभाव से चमत्कारिक रूप से भाग्य में उन्नति, धार्मिक भावना प्रबल होगी. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वह सुख का अनुभव करेगा.
धनु राशि :-- मोती धारण करना इस राशि वालो के लिए अति अशुभ होगा. इसका कारण मोती चन्द्रमा के बल को बढ़ाएगा जी इस राशि वालो के लिए हानि कारक सिद्ध होगा.
मकर राशि :-- इस राशि वालो के लिए अपने जीवन काल में मोती कभी भी धारण नहीं करना चाहिए. स्वास्थ्य हानि तथा पति- पत्नी में वैमनस्यता बढ़ेगी.
कुम्भ राशि :-- इस राशि के लोगों को मोती धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि यह धन, यश, संपत्ति को नष्ट करेगा. अचानक शत्रु बढ़ेगे.
मीन राशि :-- इस राशि के व्यक्ति को मोती अवश्य धारण करना चाहिए वह उसे सदैव यश प्रदान करेगा. बुद्धि लाभ, भाग्य उदय, विद्या की प्राप्ति, पुत्र के सुख की प्राप्ति व अन्य चमत्कारी लाभ देगा...............
गोमेद और लहसुनिया (राहू एवं केतु रत्न)
गोमेद और लहसुनिया के रत्न को अपनी कुण्डली किसी विद्वान ज्योतिषी को दिखा कर परामर्श लेकर धारण करना अनिवार्य होता है. या इनकी दशाएँ आने पर परामर्श से पहन सकते है. क्योंकि यह दोनों छाया ग्रह के रूप में माने जाते है. वैसे राहू का गोमेद है तथा केतु का रत्न लहसुनियां है राहू ग्रह शनि की प्रवृति रखता है. और केतु ग्रह मंगल की प्रवृति के समान होता है. यह जरूरी नहीं कि यह दोनों कष्टकारी फल दें, शुभ फल भी प्राप्त हो सकते है. यह दोनों रत्न कोई भी और किसी भी राशि का व्यक्ति परामर्श कर के धारण कर सकता है. और उसे लाभ भी होगा.............

For More Information Click At http://www.paramarshguru.com  
You Can Contact At 9650647376 ( Dwarka Sec-7, New Delhi )